अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — अमर बलिदानी भगत सिंह जी की जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई डॉ० खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 03 के कार्यक्रम अधिकारी एवं पीपल नीम तुलसी अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉक्टर अल्पना देशपांडे द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के अंतिम दिवस आज अपने निवास समीप स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल, सचिवालय राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के आसपास लगी 05 दिव्यांग बरगद एवं 09 बोधि वृक्ष पीपल का संरक्षण कर उसे अपने प्रकृति चिकित्सालय में भर्ती किया। इन दिव्यांग पौधों को संवर्धन होने के पश्चात उचित जगहों पर रोपित किया जायेगा। इस पुनीत कार्य में विजय साहू सहित वहांँ उपस्थित लोगों जागरूक होकर दिव्यांग पौधों के संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान दिया। इसके अलावा डा० देशपांडे द्वारा शहरी एवं ग्रामीण अंचलों की बस्तियों में जाकर पचास निर्धन परिवारों में कि रोना संकटकाल में सर्दी , खाँसी , बुखार के बचाव हेतु काढ़ा बनाकर पीने के लिये गिलोय , अडूसा एवं जुकाम ग्रसित पाँच परिवार में भाप लेने हेतु स्टीम पोट का भी वितरण किया गया। डा० खूबचंद बघेल महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० अमृता कस्तूरे , वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ० भारती सेठी, डॉ० अल्पना दुबे, डॉक्टर मंजुला गुप्ता, श्रीमती नीलम शर्मा , राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य संपर्क अधिकारी डॉ० अमरेंद्र सिंह , हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ०आर०पी० अग्रवाल ने दिव्यांग पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन को एक महान एवं कल्याणकारी कार्य बताते हुये सराहना की।

Categorized in : All News