अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर डॉ०खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 03 की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एवं पीपल नीम तुलसी अभियान छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉक्टर अल्पना देशपांडे द्वारा प्रदेश में लाकडाऊन के दौरान बंद दुकानों के आसपास दीवारों एवं गटर में लगे दिव्यांग पीपल के दस एवं बरगद के दो पौधे कटोरा तालाब, रायपुर ब्लड बैंक पैथोलॉजी लैब, रेड टेडी, डेली नीड्स, गुप्ता स्टेशनरी के पास से निकालकर उसका संरक्षण एवं संवर्धन अपने निवास के प्रकृति चिकित्सालय में भर्ती कर जीवनदान दिया। इस पुनीत कार्य में एनएसएस बालिका इकाई की स्वयंसेविकायें भी दिव्यांग पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन लगातार अपने अपने गांव में कार्य कर रही हैं। आज उनके साथ रायपुर मठपुरैना निवासी विजय साहू इस कार्य के प्रति जागरूक होकर पुनीत कार्य में सहयोग किया। इसके अलावा लॉकडाऊन में कोरोना से बचाव हेतु गिलोय एवं अडूसा जोकि बुखार, सर्दी खांसी हेतु रामबाण है को भिलाई बोरिया गेट एवं सेक्टर एरिया से एकत्र कर स्लम एरिया में उस का काढ़ा बनाने की विधि बता कर वितरित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ० अमृता कस्तूरे इस अवसर पर एनएसएस के द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी।

Categorized in : छत्तीसगढ़