अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर (दुर्ग) – शांति फाउंडेंशन गोंडा उत्तरप्रदेश तत्वाधान में फाउंडेंशन की अध्यक्षा पिंकी देवी की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आनलाइन सम्मेलन में कवि , लेखक , साहित्यकार एवं बुद्धजीवियों ने भाग लेकर अपनी रचना के माध्यम से वेश और दुनियाँ में शांति का संदेश देते हुये मानव जीवन के विकास के लिये विश्व में शांति कायम रखने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में कविता के माध्यम से विश्व को शांति का संदेश देने हेतु डा० खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई – 3 की सहायक प्राध्यापिका डा०अल्पना देशपांडे एवं इसी महाविद्यालय में बीए प्रथमवर्ष में अध्ययनरत छात्रायें कुमारी पूजा चतुर्वेदी , कुमारी सत्या यादव , कुमारी रत्ना चंद्राकर , कुमारी अमृता बेहरा को शांति फाउंडेंशन द्वारा आनलाइन ई सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि ये सभी पीपल नीम तुलसी अभियान से जुड़कर डा० धर्मेन्द्र जी के मार्गदर्शन में विकलांग पौधों का संरक्षण कर पौधारोपण करने का कार्य भी सुचारू रूप से करते हैं।

Categorized in : छत्तीसगढ़