गौर तालाब है हर्ष प्रभा समाजसेविका का covid 19 में कोरोना काल मे lockdown चलते बहुत गरीब और असहाय लोगो की मदद की ऐसे ही एक जरूरतमंद गरीब बेटी ऑनलाइन पढ़ाई में एंड्रॉइड फोन न होने के कारण पढ़ाई में व्यवधान आया तो हर्ष प्रभा ने पूर्ति की ।
वीडियो में जो हर्ष प्रभा के साथ गुड़िया दिखाई दे रही है उसका नाम कुमकुम है ! यह गाजियाबाद विजय नगर में रहती है अपनी मम्मी और अपने दो बहन और एक भाई के साथ !सब बहन भाई अभी बहुत छोटे हैं सबसे बड़ी घर में कुमकुम है! कुमकुम के पापा ने 2 साल पहले कर्ज के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
जब से घर की हालत बहुत खराब है !कुमकुम इस समय दसवीं कक्षा की छात्रा है! जब से कोरोना महामारी आई है और लॉक डाउन हुआ है तब से सब बच्चों की ऑनलाइन क्लास चल रही है! लेकिन कुमकुम की मम्मी के पास कोई फोन नहीं है इसलिए कुमकुम ऑनलाइन क्लास नहीं ले पा रही थी! और अगर वह अपनी सहेली के घर जाकर काम लेती तो उसकी मम्मी साफ मना कर दिया कि इनसे दोस्ती मत रखो! किसी ने कुमकुम की मदद नहीं की कुमकुम की मम्मी अनुराधा का कल रात हर्ष प्रभा को फोन आया! कुमकुम और कुमकुम की मम्मी अनुराधा फोन पर बहुत रोए कि मेरी बेटी के एग्जाम छूट जाएंगे! मेरे पास फोन नहीं है ऑनलाइन परीक्षा कैसे दें! तब हर्ष प्रभा ने कुमकुम के घर जाकर कुमकुम को फोन दिया और सभी से एक वीडियो के माध्यम से सभी से निवेदन किया कि अगर इस तरह के बच्चे किसी कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं तो कृपया उनकी मदद कीजिए !आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के भविष्य को संवार सकता है !इसके साथ-साथ कुमकुम की मम्मी को उन्होंने एक सूट भी दिया !ज्ञात रहे कि लॉकडाउन में भी वह अनुराधा की काफी बार मदद कर चुकी हैं! पढ़ाई करने की उम्र में कुमकुम अपने घर का भी ध्यान रख रही है वह एक जनरल स्टोर पर ₹100 डेली सामान देने का काम करती है।
संपादकीय डेस्क
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश