रिया चक्रवर्ती ने जिन नामों का खुलासा किया है उनमें दो शुरूआती नाम हैं- सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह।

रिया चक्रवर्ती ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की पूछताछ में ड्रग्स लेने वाले कई बड़े नामों का खुलासा किया है। इस संबंध में एनसीबी ने बॉलीवुड के लगभग 25 बड़े नामों को समन भेजने की तैयारी कर ली है। यह साक्षात्कार 8 अगस्त 2017 को TV9 समाचार समूह पर प्रसारित हुआ था।पहले बात करते हैं उस साक्षात्कार की, जिसमें रकुल प्रीत सिंह का ड्रग्स को लेकर नज़रिया स्पष्ट होता है। रकुल प्रीत सिंह ने आज से लगभग 3 वर्ष पहले एक साक्षात्कार दिया था।

इसके बाद अपनी बात में सुधार लाते हुए अभिनेत्री ने कहा, “कोई भी व्यक्ति ड्रग्स का समर्थन नहीं करने वाला है। यह अच्छी बात है कि इसे सिस्टम से ख़त्म कर दिया जाए। अभी इस मुद्दे पर जाँच चल रही है, इसलिए हमें इस पर कम बात करनी चाहिए। हमें सिर्फ ख़बर तैयार करने के लिए इस मुद्दे पर बात नहीं करनी चाहिए। बल्कि हमें इस मुद्दे को और बेहतर तरीके से समझने की ज़रूरत है।” इस बातचीत में ड्रग्स से जुड़े सवाल पर रकुल प्रीत सिंह ने कहा, “यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे हम और आप (मीडिया) इतनी हवा दे रहे हैं। यह एक सामान्य सा मुद्दा है और इस पर सामान्य सी जाँच जारी है। हमारे पास ध्यान देने के लिए और भी अलग मुद्दे हैं और यह बात ठीक है कि इस पर जाँच हो रही है।” I ड्रग्स के मामले में रकुल प्रीत से जुड़ी एक और घटना है, जो हैरान करने वाली है। दरअसल तेलंगाना में ड्रग्स के विरुद्ध ‘say no to drugs’ नामक एक अभियान शुरू किया गया था। तेलंगाना सरकार ने रकुल प्रीत को इस अभियान का ब्रांड एम्बेसडर चुना था।

इस अभियान के तहत ड्रग्स के विरोध में कई बड़े आयोजन कराए गए थे। साल 2017 में तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस ने इस अभियान का एक पोस्टर बनवाया था। जिसमें रकुल प्रीत सिंह अभियान की मुखिया के तौर पर नज़र आ रही थीं। लेकिन अफ़सोस अब उन्हीं रकुल प्रीत सिंह का नाम ड्रग्स का इस्तेमाल करने में सामने आया है। इस मामले पर सबसे ज़्यादा उल्लेखनीय प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है इंटरनेट पर। रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत जागरूक रहती हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अच्छा खाने और योग अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं। एक ट्विटर यूज़र ने ट्वीट करते हुए लिखा, “यही रकुल प्रीत और सारा अली खान अपने इन्स्टाग्राम पर अच्छा खाने और योगा को बढ़ावा देते हैं।”

Categorized in : All News देश