ग्रीन इंडिया परिवार रिसर्च फाउंडेशन से उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष हर्ष प्रभा ने ली है शपथ कि वह अपने शहर को स्वच्छ और हरा भरा बनाएंगी। ग्रीन इंडिया परिवार रिसर्च फाउंडेशन के नेशनल अध्यक्ष डॉ नीरज गुप्ता ने उनके सराहनीय कार्य और पर्यावरण के प्रति बहुत समर्पण को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष चुना था ।ग्रीन इंडिया परिवार ने इनको लॉकडाउन में सराहनीय कार्य करने के लिए कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से भी सम्मानित किया ।

23 अगस्त को ऑनलाइन जागरूकता अभियान और पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए जो महत्वपूर्ण कार्य इन्होंने किए उसके लिए इनको ग्रीन लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।15 अगस्त को लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और पौधारोपण करने पर ग्रीन इंडिया परिवार ने अवेयरनेस अवार्ड से सम्मानित किया। पृथ्वी दिवस पर लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक करने और इनके द्वारा खुद 150 पौधे पौधारोपण किए गए उसके लिए ग्रीन इंडिया परिवार ने इनको एनवायरमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया। ज्ञात रहे इन्होंने अब तक हजारों पौधे लगाए हैं जो अब बड़े होकर वृक्ष का रूप ले चुके हैं ।इनके पर्यावरण के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए इनको अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। इन्होंने जब भी कोई पौधारोपण किया है तो उसके बारे में पूरी जानकारी उस पौधे से होने वाले फायदे और स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक किया है । इनके द्वारा लिखे गए कुछ स्लोगन इस प्रकार है!

पीपल नीम तुलसी लगे बारंबार” तभी ऑक्सीजन मिले अपार “ प्रकृति करें अब यही पुकार!!! हर्ष प्रभा 🌳🌳🌳🌳

आजादी का जश्न हम कुछ इस तरह से मनाएंगे “ पीपल नीम तुलसी अब हम हर जगह लगाएंगे “ फिर देखो कैसे हम ऑक्सीजन के बैंक बनाते जाएंगे “ तभी तो हम ठंडी ठंडी और ताजी हवा खाएंगे “ सब मिलकर पॉल्यूशन और दुश्मन को इस धरती से दूर भाग आएंगे !! 🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳

पीपल नीम तुलसी अभियान डॉ धर्मेंद्र कुमार द्वारा संचालित में हर्ष प्रभा का उत्तर भारत मे पूर्ण योगदान रहा पौधारोपण करने में।

संपदिकया डेस्क

रुद्र भारतसत्य

Categorized in : उत्तर प्रदेश दुनिया देश