ग्रीन इंडिया परिवार रिसर्च फाउंडेशन से उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष और मातृ मंडल सेवा भारती से हरनंदी की अध्यक्षा हर्ष प्रभा ने किया हिंदी दिवस पर पौधारोपण ‘ हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि एक पौधा आज के दिन अवश्य लगाएं।
आज उन्होंने 2 पौधे लगाए जिसमें एक उन्होंने गुड़हल का जो कि 6 महीने तक उस पौधे को गमले में तैयार किया। उनका कहना है कि अगर हम इन पौधों को गमले में लगाकर थोड़ा तैयार कर लेते हैं तो उन की जड़ मजबूत हो जाती हैं फिर यह जमीन में अच्छे से चल जाते हैं। दूसरा पौधा उन्होंने बेलपत्र का लगाया बेलपत्र के पौधे के बारे में उन्होंने बताया कि बेलपत्र का पौधा पर्यावरण के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जो कि वायु प्रदूषण को खत्म करता है। हर्ष प्रभा डेली दो या 4 पौधे लगाती हैं ।यह उनका डेली का रूटीन है अब तक वह हजारों पौधे लगा चुकी हैं ।जो कि बड़े होकर वृक्ष बन चुके हैं ।इसके साथ साथ में गौ सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद भी करती है ।
संपदिकया डेस्क
Categorized in : उत्तर प्रदेश देश