अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

मुम्बई — रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है यानि अब वे 21 सितंबर तक जेल में रहेंगी। वहीं रिया के वकील ऊपर की अदालत में बेल की अर्जी लगायेंगे। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में आज तीसरे दिन पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने 8 (C), 27 (A), 29, 20 (B) और 28 धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। फिर उनका मेडिकल एवं कोरोना टेस्ट कराने के बाद रात में ही उन्हें बीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती का रिमांड नहीं बल्कि 14 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग मजिस्ट्रेट से की जिसे मजिस्ट्रेट ने मानकर रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Categorized in : देश