छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग ने संचालक चिकित्सा शिक्षा को छत्तीसगढ़ राज्य में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में एमबीबीएस द्वितीय तथा एमबीबीएस अंतिम पूरक भाग 1 भाग 2 की परीक्षाएं अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ करने और इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए संबंधित महाविद्यालय के छात्रावास खोलने की अनुमति दी जाती है परीक्षाओं के आयोजन में शासन द्वारा जारी कोविड-19 गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किए जाने का निर्देश आज दिया गया है ज्ञात हो कि पिछले 3 माह से पूरे प्रदेश में एमबीबीएस की परीक्षाओं के लिए 8 मेडिकल कॉलेज के छात्र प्रयासरत थे . परीक्षाएं संपन्न हो जाने से प्रदेश को अतिरिक्त 200 से अधिक इंटर्न डॉक्टर मिल जाएंगे सभी छात्रों के परिवारों ने कोरोना संक्रमण काल में विशेष अनुमति के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी और स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंह देव को धन्यवाद दिया है .डॉ राकेश गुप्ता कन्वीनर छात्र शाखा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़

Categorized in : All News छत्तीसगढ़