आज दिनांक 7 सितंबर 2020 को देहरादून जनपद के नगर निगम, सहसपुर व विकास नगर क्षेत्र के साथी एक मंच पर आए। जिसमें ओबीसी, एससी, एस टी व धर्म परिवर्तित अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्ध गणमान्य नेतृत्व करने वाले साथियों ने प्रतिभाग किया।” हम भारत के मूल निवासी हैं।” इस पहचान से कार्य करने का संकल्प लिया चर्चा के दौरान सभी ने इस पर एकमत राय व्यक्त की कि जब तक हम एक पहचान के साथ संघर्ष नहीं करेंगे तब तक राह मुश्किल रहेगी। इस अवसर पर मूलनिवासी टाइम्स अखबार का भी वितरण जितेंद्र सिंह बुटोइया के द्वारा किया गया । इस आयोजन में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राम बचन राम राजभर, एस सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कालू सिंह , प्रदेश मीडिया प्रभारी अमर सिंह कश्यप, एससी मोर्चा प्रदेश महासचिव बिल्लू बाल्मीकि , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अल्ला रखा, महासचिव जाहिद हुसैन , महिला मोर्चा से सायरा बानो सुनीता कश्यप आदि सहित लगभग 50 सक्रिय समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया और स्वेच्छा से एक मंच पर आकर पदाधिकारी बनने की इच्छा जाहिर की । महासभा की ओर से संयुक्त मोर्चे में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह बुटोइया ने किया यह बैठक देहरादून के पछवा दून में चर्चा का विषय है। शुभेच्छु जितेंद्र सिंह बुटोइया प्रदेश उपाध्यक्ष मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ उत्तराखंड
Categorized in : उत्तराखंड