भारत में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली यात्री कारों की बात करें में, अगस्त 2020 में भारत में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की श्रृंखला में मारुति सुजुकी की सात कारों का कब्जा रहा।
पिछले साल अगस्त महीने से 17.1%उछाल आया संभवता पिछले साल 2019 में 37.5% की गिरावट थी अगस्त महीने में।
इस अगस्त महीने में ये हैं देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें
हम आपको अगस्त के महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। पिछले महीने भारत में ऑटो बिक्री में तेजी देखी गई। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 24 मार्च 2020 को देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद से कई महीनों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ये सकारात्मक बिक्री देखने को मिली है। अगर टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारों की बात करें तो अगस्त महीने में यात्री कारों की बिक्री 2.34 लाख यूनिट रही, जो कि पिछले साल में इसी अवधि की तुलना में 20 फीसदी की वृद्धि है। अगस्त 2020 में बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में मारुति सुजुकी का दबदबा रहा। कंपनी ने पिछले महीने में कुल 1,15,325 यूनिट्स बेचीं, जो जुलाई 2020 में हुई बिक्री के मुकाबले 15.3 फीसदी और अगस्त 2019 की बिक्री की तुलना में 17.1 फीसदी ज्यादा थी।
भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली यात्री कारों की बात करें में, अगस्त 2020 में भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति सुजुकी की 7 कारों का कब्जा रहा।
**मारुति स्विफ्ट **की कॉम्पैक्ट हैचबैक कार Swift (स्विफ्ट) अगस्त 2020 में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में सबसे अव्वल रही। 14,869 यूनिट्स की बिक्री के साथ मारुति स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है।
मारुति आल्टोअगस्त 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाले कारों की सूची में दूसरे स्थान पर मारुति की एंट्री लेवल हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) थी। मारुति ने पिछले महीने ऑल्टो कार की 14,397 यूनिट्स की बिक्री की।
मारुति वैगनआरअगस्त 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में तीसरे स्थान पर रही। मारुति पिछले महीने वैगन आर की 13,770 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही।
मारुति सुजुकी डीज़ियारकी लोकप्रिय सब-4-मीटर सेडान कार Maruti DZire टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार की सूची में चौथे नंबर पर आई। कंपनी ने अगस्त 2020 में Maruti DZire के 13,629 यूनिट्स की बिक्री की।
हुंडई क्रेटा एसयूवी भी इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रही। अगस्त 2020 में कंपनी ने Hyundai Creta की 11,758 यूनिट्स की बिक्री की है। यह लगातार चौथा महीना है जब क्रेटा भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है। नई ह्यूंदै क्रेटा को लॉकडाउन की घोषणा से पहले मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था और इस दूसरी पीढ़ी के मॉडल ने कंपनी को लगभग 20 फीसदी बिक्री बढ़ाने में मदद की है।
मारुति सुजुकी बलीनो की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक कार Baleno अगस्त 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में छठवें स्थान पर आई। कंपनी ने पिछले महीने Maruti Baleno की 10,742 यूनिट्स बेचीं।
किआ (KIA)मोटर्स सेलटोस अगस्त 2020 में भारत में बेची गई टॉप 10 कारों की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र अन्य वाहन निर्माता कंपनी थी। Kia Seltos (किआ सेल्टोस) 10,655 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवें नंबर पर थी। किआ मोटर्स वर्तमान में भारत में सेल्टोस और कार्निवल बेचती है और जल्द ही अपने पोर्टफोलियो में सोनेट एसयूवी को शामिल करेगी।
हुंडई ग्रैंड i10 अगस्त 2020 के महीनों के दौरान Hyundai Grand i10 की बिक्री काफी बढ़ गई है। न्यू जेनरेशन ग्रैंड i10 को अगस्त 2019 में लॉन्च किया गया था और बिक्री के आंकड़ों ने देश में हैचबैक की पैर जमाने की क्षमता को मजबूत किया है। जुलाई 2020 में 8,368 यूनिट्स की हुई बिक्री बढ़कर पिछले महीने अगस्त में 10,190 यूनिट्स हो गई।
मारुति सुजुकी एर्टिगा की लोकप्रिय एमपीवी Maruti Ertiga (मारुति एर्टिगा) अगस्त 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में नवें स्थान पर रही। कंपनी Maruti Ertiga कार के 9,302 यूनिट्स बेचने में सफल रही।
मारुति इको अगस्त 2020 में टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार की सूची में मारुति सुजुकी की मल्टीपर्पज वैन Maruti Eeco (मारुति ईको) 10वें नंबर पर थी। कंपनी ने Maruti Eeco की 9,115 यूनिट्स की बिक्री की।