![]https://youtu.be/chjQjpcvWjM

फ़ोटो में न्यायमूर्ति ऐ के सीकरी जी व वीडियो में सी एम ओ कानपुर का बयान है ।बयान सुनकर आप सभी भी अपनी टिप्पड़ी दे कि  खबर (फ़ोटो  )में  53 बच्चे क्यो कहा गया है क्या सही है?

इलाहाबाद हाइकोर्ट के अधिवक्ता सुनील चौधरी ने ABP न्यूज़ में कानपुर मदरसे में 53 बच्चे कॅरोना पॉजिटिव की खबर चलाये जाने को लेकर सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई थी ,आरोप लगाया था कि ABP न्यूज़ चैनल व अन्य चैनल ने मिलकर एक विशेष समुदाय (जमातियों) को लेकर देश मे कॅरोना मरीजो की झूठी खबर प्रसारित कर शांति व्यवस्था ,सदभाव, को भंग कराने, जनता को उकसाने,गुमराह कर डराने की बदनीयती से खबरो को प्रसारित किए जाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर,कड़ी कार्यवाही की मांग की थी।सी. एम .ओ. कानपुर के द्वारा 53 बच्चे कॅरोना पॉजिटिव होने का कही कोई बयान नही दिया,खबरों को तोड़ मरोड़ कर चलाये जाने पर स्वस्थ्य विभाग में हड़कम्प मचने पर  खुद सी. एम. ओ.कानपुर ने इसका खंडन भी किया था। मंत्रालय ने न्यूज़ ब्राडकास्टिंग स्टैंडर्ड ऑथोरिटी (NBSA) नोएडा के समछ मामले को भेज दिया ।अथॉरिटी की तरफ से भेजे गए मेल में 7 सितम्बर दिन में 3:30 ऑन लाइन वर्चुअल मीटिंग पर सुनवाई का समय दिया गया है।कमेटी के चैयरमैन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमुर्ति श्री ऐ के सीकरी जी होंगे।कमेटी में पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री नसीम जैदी,पूर्व राजदूत नवतेज सरना (विदेश मंत्रालय प्रवक्ता),पूर्व आई.ए.एस.स्तुति कक्कर सहित 4 एडिटर और शिकायतकर्ता व ABP न्यूज़ चीफ एडिटर सहित कुल 9 मेंबर रहेंगे।पूर्व में अधिवक्ता सुनील चौधरी ने झूठी खबरों को लेकर इलाहाबाद हाइकोर्ट में  माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री गोबिंद माथुर जी व न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा जी  के समक्ष याचिका दाखिल किया था जिस पर सरकार की ओर से अपर महा अधिवक्ता मनीष गोयल जी ने कार्यवाही का निर्देश दिया था।  सरकार ने गंभीरता से लेकर मामले को NBSA के समक्ष भेज दिया।

Categorized in : उत्तर प्रदेश देश