अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

गाजियाबाद — आज शिक्षक दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के पर्यावरण योद्धा हर्षप्रभा ने प्रताप विहार गाजियाबाद अन्तर्गत आनेवाले के० ब्लाक तिकोना पार्क में एक पीपल का पौधा और एक नीम का पौधा लगाया। पीपल का पौधा मंदिर के पीछे जो तिकोना पार्क है उसमें लगाया और नीम का पौधा मंदिर के मेन गेट पर लगाया जिस कार्य में मंदिर के पंडित जी ने मदद की। इसी पार्क में चार दिन पहले भी उसने पीपल का पौधा लगाया था। हर्षप्रभा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि शनिवार के दिन पीपल पौधा काटना , उखाड़ना और लगाना हमारे यहाँ शुभ नही माना जाता। इसलिये आज शिक्षक दिवस के अवसर पर लगाये जाने वाले पीपल पौधे को हमने एक दिन पहले शुक्रवार को ही लगा दिया। इसी तरह कल रविवार को भी एम ब्लॉक प्रताप विहार नीलकंठ महादेव मंदिर के पीछे पार्क में कल पीपल का पौधा पंडित जी और हर्ष प्रभा जी मिलकर लगाएंगे पौधा उन्होंने पहले से ही गमले में 6 महीने से तैयार किया हुआ है ताकि वह अच्छे से जड़ पकड़ ले।

Categorized in : उत्तर प्रदेश