अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष आयुषी पांडेय की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदुभूषण दुबे द्वारा समाजसेवी बृजेश अग्रवाल को संगठन का छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जल जमीन व जंगल के रक्षार्थ सकारात्मक कार्यो को गति मिलेगी। नियुक्ति पश्चात बृजेश ने कहा कि वे निश्चित रूप से प्रतिष्ठान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुये प्रकृति की सेवा में तत्पर रहेंगे। इनकी नियुक्ति नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं मनोज प्रजापति, सुमन राम प्रजापति , टिकेंद्र वर्मा , अनूप वर्मा,कमलेश सिंह राजपूत, श्रवण मिश्रा,महेंद्र धनकर सहित समाजसेवी वर्ग ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुये नवनियुक्त प्रदेश महासचिव को बधाई दिया है।

Categorized in : छत्तीसगढ़