आज दिनांक 3 सितंबर 2020 बुधवार को झाझरा बहुउद्देशीय साधन सरकारी समिति के प्रांगण में भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों के हित के लिए कई प्रस्ताव किये गए और किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष मंगतू सिंह की अध्यक्षता में उपस्थित संघ सदस्यों ने किसानों के लिए गए फैसलों की समीक्षा कीऔर अपने विचार रखे।प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल ने इस मौके पर कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक सदस्य को कार्य करना होगा जिससे कि किसानों की समस्या को पुर जोर तरीके से उठाया जा सके। बैठक में प्रस्ताव पारित कर समाजिक कार्य करता सुरेंद्र नाथ भट्ट को जिला प्रचार मंत्री की जिम्मे दारी दी गयी।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल, प्रदेश मंत्री अनिल कुकरेती ,प्रदेश कोषाअध्यक्ष नरेश नौटियाल ,जिला अध्यक्ष मंगतू सिंह ,संगठन मंत्री सुखन पाल राणा,महा मन्त्री राजेंद्र सकलानी जिला उपाध्यक्ष रमेश रमोला,ब्लॉक महा मंत्री
राजेंद्र ,श्रीमान राजेश कुमार ,जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश काम्बोज, विक्रम सिंह , सतपाल सिंह चौहान, जिला युवा प्रमुख सर्वेश पैन्यूली,हेमंत शर्मा,जैविक प्रमुख अनिल भट्ट जिला प्रचार मंत्री सुरेंद्र सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।बैठक का संचालन रमेश रमोला ने किया।,
Categorized in : उत्तराखंड