घाटमपुर कानपुर देहात के वीर सपूत कस्बे का नाम देश दुनिया में ऊंचा कर रहे हैं घाटमपुर कस्बा निवासी श्री सीताराम सचान के पुत्र कुलदीप सिंह उर्फ लकीसचान (डिप्टी कमांडेंट आइटीबीपी) ने इस वक़्त आइटीबीपी के नेतृत्व में चीन बॉर्डर पर देश की रक्षा कर रहे हैं और आपको ज्ञात होगा कि भारतीय सैनिक इस समय चीन से लगी सभी सामरिक चोटियों में अपना कब्जा कर रही हैं।इन्हीं चोटियो में से एक चोटी पर कस्बे के कुलदीप सचान ने भारतीय झंडा लहरा कर घाटमपुर का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।उनके पिता जी एवं माता जी से जानकारी मिली कि कुलदीप ने 1 तारीख को चीन के पास सीमा से लगी हुई सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय झंडा फहरा कर भारत ने इस चोटी पर सामरिक नियंत्रण पा लिया है।
Categorized in : उत्तर प्रदेश देश