अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेने के उद्देश्य से हिंदू आध्यात्मिक और सेवा संस्थान के आह्वान पर आज देश भर में प्रकृति वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के कोने कोने में प्रकृति प्रेमियों ने अपने अपने घरों में सामाजिक दूरियों का परिपालन करते हुये वृक्षों की पूजा अर्चना कर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इसी कड़ी में डॉ० खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 03 की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई ने आज प्रकृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अल्पना देशपांडे एवं स्वयंसेवक दलनायक कुमारी हर्षा वर्मा, कुमारी त्रिवेणी यादव, कुमारी सत्या यादव, कुमारी पूजा चतुर्वेदी, कुमारी अमृता बेहरा , कुमारी कुसुम नायक , श्रीमति रीता पांडेय , कुमारी आयुषि पांडेय , कुमारी वर्षा पांडेय ने वृक्षों की विधिवत पूजापाठ कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस आनलाईन कार्यक्रम को आरएसएस के सरसंघचालक डॉ० मोहन भागवत और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने भी संबोधित किया। इसके लिये सभी पर्यावरणप्रेमियों का पंजीयन कराया गया है , सभी को आनलाईन प्रमाण पत्र भी भेजा जायेगा।

Categorized in : उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़