अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — डॉ० खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 03 की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई ने मदर टेरेसा एवं महिला समानता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अल्पना देशपांडे एवं स्वयंसेवक दलनायक कुमारी हर्षा वर्मा, कुमारी त्रिवेणी यादव, कुमारी सत्या यादव, कुमारी पूजा चतुर्वेदी, कुमारी दीप्ति नेताम, कुमारी रत्ना चंद्राकर, कुमारी अमृता, कुमारी कुसुम नायक, इति कुमारी ने मदर टेरेसा जी की स्मृति में 21 पौधारोपण किया। इस अवसर पर शांति फाउंडेशन गोंडा, भाभा क्लब गोंडा, ग्रीट गोंडा वह स्वदेश संस्थान अयोध्या द्वारा आयोजित पोस्टर, स्लोगन, रचना, निबंध, कविता की ऑनलाइन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ अल्पना देशपांडे एवं स्वयंसेवकों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया जिसके लिये संस्था द्वारा सभी को ऑनलाइन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। शांति फाउंडेशन के अध्यक्ष पिंकी देवी ने बताया कि आज महिलायें किसी से कम नहीं है। समाज के विकास में हर कदम अपना योगदान दे रही है। सचिव गया प्रसाद, कोषाध्यक्ष रमेश आनंद, मीडिया प्रभारी संजय कुमार, संस्थापक शिव प्रसाद, वह कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार आनंद, समन्वयक भाभा विज्ञान क्लब गोंडा,(विप नेट) के सौजन्य से सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Categorized in : छत्तीसगढ़