दिनांक 19 बुधवार देर शाम नई अनलॉक 3 नई गाइड लाइन शासन ने लागू की जो की निम्न प्रकार से होगी ।

– कार्यस्थल पर हमेशा मास्क पहन कर रखना होगा। -कार्यस्थल को सही तरीके से सैनिटाइज करके रखना होगा। – थर्मल स्क्रीनिंग होगी। – बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं होगी, कार्ड से हाजिरी की व्यवस्था की जा सकती है। – आरोग्य सेतु एप का इस्तेमाल जरूरी। – पविहन से संबंधित वाहनों को हर चक्कर से पहले संक्रमण मुक्त करना होगा। – चालक, परिचालक आदि का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षाण होगा। – चालकों और वाहनों का रजिस्टर बनाया जाएगा। – एअर कंडीशन, वेंटीलेशन को लेकर राज्य सरकार के नियम मानने होंगे। – कर्मियों को एक डेस्क से दूसरी डेस्क पर नहीं जाने दिया जाएगा। मोबाइल, इंटरकॉम आदि का प्रयोग नहीं किया जाएगा। – परिसर में पान मसाला, गुटका, तंबाकू का सेवन पूरी तरह से प्रतिबंधित। – दरवाजे जहां तक संभव हों खुले रखे जाएंगे।

अंतरराज्यीय सीमाएं अभी नही खोली जाएंगी परिवहन नीति नई लागू होगी

Categorized in : All News उत्तराखंड