अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जमालपुर — अभी बारिश के मौसम में ईस्ट कालोनी सहित अनेकों स्थानों पर पीपल तुलसी नीम अभियान के सक्रिय कार्यकर्ता पिंकी पांडेय के नेतृत्व मे हरित क्रांति अभियान के तहत लगातार पौधारोपण कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत केंद्रीय विधालय परिसर ईंस्ट कालोनी स्थित कई क्वाटरो मे पौधारोपण कार्यक़म चलाया गया। इस अवसर पर पिंकी पाँडेय ने कहा कि बरसात मे पौधारोपण करना शुभ होता है। पर्यावरण प्रदूषण के चलते आज वातावरण अशुद्ध हो चुका हैं , इसलिये मौसम के परिवर्तन मे काफी बदलाव हो रहा है। वातावरण के नियंत्रण के लिये इस समय प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाकर उनकी सुरक्षा करना जरूरी है। पौधरोपण करने से हमें एक ओर जहाँ शुद्ध प्राकृतिक हवा मिलेगी वहीं दूसरी ओर जलस्तर भी बढ़ेगा और पशु पक्षियो के लिये भोजन आवास की समुचित व्यवस्था भी होगी। इस मौके पर रेल्वे कालोनी के महिलायें , बच्चे एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
Categorized in : छत्तीसगढ़