अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
![]डॉ धर्मेंद्र कुमार
बक्सर (बिहार) – वैश्विक कोरोना महामारी के मद्देनजर यांत्रिक विधा बेबिनार के माध्यम से आज शाम 07:09 बजे बक्सर जिला पर्यावरण योद्धाओं के साथ संघर्ष विचार विमर्श का कार्यक्रम आयोजित है। इसमें बक्सर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जंगल , जमीन , जल , तालाब , नदी पोखर , पशु , पक्षी , प्लास्टिक , पेड़ पौधे , चिड़िया , गौरैया इत्यादि पर काम कर रहे बीस पर्यावरण योद्धाओं का मार्गदर्शन , सुझाव प्राप्त होगा। बेबीनार के आयोजकों में से नीतीश कुमार देव वृक्ष स्थान स्थापना , विपिन कुमार संयोजक आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार , शिवपुजन सिंह सचिव शिवमणि वेलफेयर ऐडुकेसनल सोसायटी बांका तकनीकी सहायक एवं संचालक ने सभी पर्यावरणप्रेमियों को इस बेबीनार में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर लाभ लेने की अपील की है ताकि अपने अपने क्षेत्रों में पर्यावरण आंदोलन की जड़ों को मजबूत कर सकें। चूकि इस समय पर्यावरण प्रदूषित होने से हाहाकार मचा हुआ है। डॉ० धर्मेंद्र कुमार संस्थापक पीपल नीम तुलसी अभियान के तहत हरित बिहार बनाने का सपना अतिशीघ्र पूरा करने हेतु हमें दिन प्रतिदिन नये पर्यावरण श्रद्धालुओं को जोड़कर नित्य नये प्रयोगों के साथ काम करते हुये आगे बढ़ना है। तभी धरती का श्रृंगार होगा और देश में हरियाली का मार्ग प्रशस्त होगा
Categorized in : bihar