अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जमालपुर ( बिहार) — पीपल तुलसी नीम अभियान से जुड़े जमालपुर , मुँगेर (बिहार) निवासी रेल्वे स्वास्थ्यकर्मी गौतम कुमार रजक लगातार पौधारोपण का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दुरभाष के माध्यम से चर्चा करते हुये अरविन्द तिवारी को बताया कि उन्हें बचपन से ही पेड़, पौधे और प्रकृति से बहुत लगाव रहा है इसलिये वे बीस वर्षों सै वृक्षारोपण करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि पर्यावरण की रक्षा के लिये वृक्षारोपण के साथ उसका संरक्षण एवं संवर्धन करना भी बहुत आवश्यक है। वे अपने ड्यूटी कार्य के उपरांत और अवकाश के दिन यथासंभव वृक्षारोपण करते हैं। इसके अलावा वे अपने प्रत्येक उत्सव जैसे जन्मदिवस पर , शादी की सालगिरह इत्यादि पर वृक्षारोपण करते हैं। इसके साथ साथ गौमाताओं और पशुओ को भोजन खिलाना व जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनको काफी पसंद है और ये अभी तक 2500 पौधे लगा चुके हैं। लाॅकडाऊन के समय भी यथासंभव जरूरतमंद लोगों की सहायता की, संक्रमण से बचाव के लिये अपने विभाग की तरफ से सैनीटाइजर का छिड़काव का कार्य करवाया। साथ ही मास्क के अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के साथ शारीरिक दूरी के प्रति लोगों में जागरूकता के प्रति प्रचार किया। वे पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक डॉ० धर्मेन्द्र कुमार के दिव्यांग पौधे को संरक्षण देने के लिये सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि पौधारोपण करने से एक ओर जहाँ प्रदूषण से मिलेगी , आक्सीजन भी मिलेगा , जलस्तर भी बढ़ेगा।

Categorized in : bihar