अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर (भिलाई) — आज ७४ वें स्वतंत्रता दिवस के के पावन अवसर पर पीपल तुलसी नीम अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं डॉ० खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 03 के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अल्पना देशपांडे ने स्वयं पीपल , बरगद एवं नीम के पंद्रह विकलाँग पौधों को निकालकर अपने प्रकृति चिकित्सालय में सुरक्षित रखा। उन्होंने बताया कि इन सभी पौधों को कुछ समय संवर्धित करने के बाद उपयुक्त स्थानों पर रोपित किया जायेगा। वहीं उनके नेतृत्व में स्वयंसेवक कुमारी त्रिवेणी यादव, कुमारी सत्या यादव, कुमारी पूजा चतुर्वेदी , कुसुम नायक , रत्ना चंद्राकर , अमृता बेहरा , अंजली मानिकपुरी ने पूजन अर्चन और दीप प्रज्जवलित कर पीपल , बरगद , तुलसी , नीम , जामुन इत्यादि वृक्षारोपण करते हुये उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया। गौरतलब है कि इन दिनों हमारा देश पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर समस्याओं से ग्रसित है। हमें और हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध प्राकृतिक हवा मिल सके , इसके लिये पीपल तुलसी नीम अभियान के संस्थापक डा० धर्मेन्द्र जी से जुड़कर देश भर के लोग पौधारोपण कार्य में लगे हुये हैं।

Categorized in : छत्तीसगढ़