अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान कुछ दिनों से सोशल मीडिया में कोरोना वायरस के ईलाज हेतु एक लाख या डेढ़ लाख की राशि सरकार को मिलने का मेसेज लगातार वायरल हो रहा है। इस अफवाह पर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टी०एस० सिंहदेव ने कहा है कि यह खबर पूरी तरह से झूठी है कि कोरोना के उपचार के लिये विदेश की किसी एजेंसी, केंद्र सरकार या राज्य सरकार के द्वारा एक लाख या डेढ़ लाख रुपये की राशि दी जाती है। यह जरूर सच है कि ऐसे मरीजों का उपचार निशुल्क किया जाता है, लेकिन इसके लिये राशि आवंटित करने की खबर पूरी तरह निराधार है। कुछ लोग इस तरह के गैरजिम्मेदाराना प्रचार कर रहे हैं। विभाग ने फेकन्यूज के माध्यम से केस भी रजिस्टर कर दिया है। कोरोना में लोग वैसे भी चिंतित और परेशान है , इस समय ऐसे गलत सूचना देना अपराधिक है। उन्होंने जनता से अपील भी की है कि अगर कोई गलत जानकारी देता है, तो उसके संबंध में सरकार को सूचना दें , ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Categorized in : छत्तीसगढ़