अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

राँची — समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया के झारखंड ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम ने बीती देर रात लालपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लालपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांँच में जुट चुकी है। समाचार लिखे जाने तक उनके आत्महत्या के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से रामानुजम काम के दबाव से परेशान थे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पीटीआई के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये कहा है कि उनका यूंँ ही चले जाना पत्रकारिता जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। उनकी पत्रकारिता से कई पत्रकारों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा मिली है , ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदना उनके परिजनों के साथ है , भगवान उन्हें दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।

Categorized in : छत्तीसगढ़