अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

गाजियाबाद — श्रीकृष्णजन्माष्टमी के पावन पर्व पर मातृ मंडल सेवा भारती हरनंदी महानगर की अध्यक्षा एवं पीपल तुलसी नीम अभियान के सक्रीय कार्यकर्ता हर्षप्रभा ने नन्हें मुन्हें बच्चों को राधाकृष्ण के रुप में सजाकर उनका पूजन किया। तत्पश्चात गौशाला पहुँचकर उन्होंने गौमाताओं को हरा चारा खिलाया। इसके बाद गौशाला में काम करने वाली असहाय महिलाओं को साड़ी , मास्क और सैनिटाइजर और खाने पीने की सामाग्री उपहार स्वरूप प्रदान की। ये पिछले 16 सालों से गौशाला में जाकर गौमाता और वहाँ काम करने वाले लोगों की सेवा कर रही हैं। इसके अलावा ये पीपल तुलसी नीम अभियान के तहत लगातार पौधारोपण भी करती रहती हैं। उनका कहना है कि इन महिलाओं को वह हर तरह से जागरूक करती हैं। हम अगर इनका ध्यान रखेंगे तो यह गौ सेवा अच्छे से कर पायेंगी और गौ सेवा करने से हमारी सेवा होती है जिससे हमें दूध दही मक्खन आदि सब चीजें मिलती हैं। हमारे आराध्य भगवान श्रीकृष्ण जी गौमाता की सेवा के लिये ही इस धरती पर अवतरित हुये जिसके कारण उनका नाम गोपाल पड़ा। हमारा जन्माष्टमी मनाना तभी सार्थक है जब हम श्रीकृष्ण के आराध्या गौमाता की सेवा पूजा करें।

Categorized in : उत्तर प्रदेश