अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर (भिलाई) — आज श्रीकृष्णजन्माष्टमी के पावन अवसर पर पीपल तुलसी नीम अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं डॉ० खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 03 के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अल्पना देशपांडे ने स्वयं तुलसी चौरा में लगे विकलाँग पीपल पौधे को अन्यत्र रोपित किया। वहीं उनके नेतृत्व में स्वयंसेवक कुमारी त्रिवेणी यादव, कुमारी अमृता बेहरा , कुमारी अंजली पाल, कुमारी सत्या यादव, कुमारी पूजा चतुर्वेदी ने पूजा , अर्चना , दीप प्रज्जवलित कर पीपल , बरगद , तुलसी इत्यादि वृक्षारोपण करते हुये उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर इन सब ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्णजन्माष्टमी की हार्दिक बधाई देते हुये प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इनका कहना है कि जब हमें प्रकृति से शुद्ध हवा मिलेगी कभी हमारी जिंदगी सुखमय और निरोग रहेगी।
Categorized in : छत्तीसगढ़