छुटमलपुर/सहारनपुर
एस एस आई मनोज कुमार के नेतृत्व में थाना फतेहपुर पुलिस ने कस्बा छुटमलपुर में पैदल मार्च किया और लोगो को कोविड19 से बचाव के बारे में बताया वैसे तो फतेहपुर पुलिस समय समय पर पर कस्बे , गल्ली मोहल्लों में पैदल मार्च करती रहती है और क्षेत्रवासियों को इस वैश्विक बीमारी कोरोना महामारी से बचाव के बारे में अवगत कराती रहती है जैसे कि बेवजह घर से न निकलना, फेस मास्क लगाना व सामाजिक दूरी बनाते हुए कार्य करना। आज पैदल मार्च के दौरान यदि सड़क पर कोई बिना मास्क मिला तो पुलिसकर्मियों ने बड़ी शालीनता से उसको मास्क न पहनने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और सभी को हिदायत दी कि इस विकट स्थिति को कोई भी मजाक न समझे।
Categorized in : उत्तर प्रदेश