अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 15 अगस्त से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। यहांँ वे संघ के स्वयंसेवक पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा करेंगे और छत्तीसगढ़ प्रांत के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। बताते चलें कि मोहन भागवत अभी मध्यप्रदेश दौरे में हैं इसके बाद वे छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। दौरे को लेकर स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी तैयारी तेज कर दी है। संघ के सूत्रों के मुताबिक प्रति वर्ष सरसंघचालक अपने हर क्षेत्र में एक बार अनिवार्य रूप से प्रवास करते हैं।संघ की संरचना के मुताबिक देश को 11 क्षेत्रों में बांटा गया है, आमतौर पर इन क्षेत्रों में यह प्रवास जुलाई तक खत्म हो जाते थे लेकिन कोरोना के कारण इस वर्ष अगस्त में प्रवास शुरू हो रहा है।
Categorized in : छत्तीसगढ़