अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के वृद्धि होने और स्वास्थ्य लाभ लेकर घर लौटने वाले मरीजों में इन दिनो लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर 304 नये कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। जिसमे रायपुर से 148, दुर्ग से 40, महासमुंद से 20, राजनांदगांव से 15, जांजगीर से 12, नारायणपुर से 11, जशपुर से 09, बेमेतरा-सरगुजा से 07-07 , बिलासपुर से 06, कोंडागांव-सुकमा-बीजापुर से 04-04 , गरियाबंद-बलौदाबाजार-रायगढ़ से 03-03,बालोद-कांकेर-से 02-02 और धमतरी-बलरामपुर-दंतेवाड़ा-से 01-01 मरीज शामिल है। आज मिले नये कोरोना मरीजों की अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीँ 208 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गये है। इसके अलावा आज तीन मरीजों की ईलाज के दौरान मौत हुई है , अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3386 है।

Categorized in : छत्तीसगढ़