अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — पामगढ़ विधायक श्रीमती इन्दु बंजारे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि 15 अगस्त को जिला-बलौदाबाजार”का नामकरण छत्तीसगढ़ के “महान संत शिरोमणि गुरु घासीदास”जी के नाम से किया जाये। उन्होंने पत्र में लिखा है कि गुरू घासीदास जी का जन्म अविभाजित मध्यप्रदेश के और वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य के जिला बलौदाबाजार (भाटापारा) में हुआ था। जिनके द्वारा अनेकों उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। अत: जिला बलौदाबाजार (भाठापारा) का नामकरण “महान संत शिरोमणि गुरु घासीदास”जी के नाम से करने का कष्ट करें जिसके लिए हम समस्त सतनामी आपका आभारी रहेंगे।

Categorized in : छत्तीसगढ़