अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांँजगीर-चाम्पा — जिला मुख्यालय के कोविड केयर सेंटर में कोरोना पाजिटिव मरीज ने फांँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया और सिटी कोतवाली टीम घटनास्थल पहुँचकर मामले की जाँच कर रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के मालखरौदा विकासखंड के जमगहन गांव के 40 वर्षीय प्रवासी श्रमिक युवक जो गुजरात से आया था। पिछले दिनों तबियत खराब होने के कारण उनकी सैंपलिंग करायी गयी थी। जिसमें गत 03 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर 04 अगस्त को उन्हें जाँजगीर के दिव्यांग स्कूल स्थित कोविड सेंटर में उपचारार्थ भर्ती कराया गया था। समाचार लिखे जाने तक उनके आत्महत्या किये जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी और सिटी कोतवाली पुलिस पहुँचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।
Categorized in : छत्तीसगढ़