अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर (भिलाई) — आज अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा श्रीराममंदिर का शिलान्यास किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर को देश भर के लोगों ने उत्साह के माहौल में बदल दिया। वहीं दूसरी ओर पीपल तुलसी नीम अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं डॉ० खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 03 के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अल्पना देशपांडे ने स्वयं सीताफल लगाकर एवं उनके नेतृत्व में स्वयंसेवक कुमारी त्रिवेणी यादव, कुमारी रत्ना चंद्राकर, कुमारी अमृता बेहरा , कुमारी इति, कुमारी कुसुम नायक, कुमारी अंजली पाल, कुमारी सत्या यादव, कुमारी नंदनी बेन्या , कुमारी दीप्ति नेताम , कुमारी पूजा चतुर्वेदी , कुमारी पूजा जोशी , कुमारी हर्षा वर्मा ने आज इस अवसर पर वृक्षारोपण कर दस दस दीपक प्रज्जवलित किये। इनमें अकेले सत्या यादव द्वारा भारी बारिश के बीच एक सौ से भी ज्यादा नीम पेंड़ रोपित किया गया। इस अवसर पर इन सब ने देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया इनका कहना है कि जब हमें प्रकृति से शुद्ध हवा मिलेगी कभी हमारी जिंदगी सुखमय और निरोग रहेगी।

Categorized in : छत्तीसगढ़