अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

गाजियाबाद — आज अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया। पाँच दशकों बाद मिली इस ऐतिहासिक दिन को देश भर के लोगों ने उत्साह दिवस के रूप में मनाया। इसी कड़ी में मातृ मंडल सेवा भारती से हरनंदी महानगर की अध्यक्षा एवं पीपल नीम तुलसी अभियान की समर्पित कार्यकर्ता हर्ष प्रभा ने अपने घर में 108 दीपक जलाकर अपनी खुशियाँ जाहिर की। आज उनके द्वारा घर को रंग बिरंगे फूलों से जय श्री राम लिखकर सजाया गया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर हमारे सनातन संस्कृति की अनमोल धरोहर है। आज श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन हुआ और एक नया इतिहास भी लिखा गया। आज का सूर्योदय विश्व इतिहास के लिये अद्वितीय और भारत के लिये स्वर्णिम सूर्योदय है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि इस शुभ दिवस को देखने का हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है । सम्पूर्ण हिंदु समाज अपनी प्रसन्नता, अपनी भावनायें व्यक्त नही कर पा रहा है । सभी अपने- अपने तरीके से महोत्सव मनायेंगे लेकिन हम सभी की जिम्मेदारी महोत्सव में सहभागी होने के अलावा हिंदु समाज की सुरक्षा भी है इसलिये सावधान रहें, सतर्क रहें । किसी भी प्रकार के विवादों से समाज को बचाकर रखें और महोत्सव के रंग में भंग न होने दें। गौरतलब है कि हर्ष प्रभा पीपल तुलसी नीम अभियान से जुड़ी हुई हैं , इनके द्वारा अक्सर पीपल पौधा रोपित किया जाता है। इसके अलावा ये गौसेवा , एवं असहाय लोगों के सहयोग के लिये भी समर्पित रहती हैं।

Categorized in : उत्तर प्रदेश देश