अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के वृद्धि होने और स्वास्थ्य लाभ लेकर घर लौटने वाले मरीजों में इन दिनो लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर 178 नये कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। जिसमे रायपुर से 66, दुर्ग से 32, जांजगीर से 27, जशपुर से 25, रायगढ़ से 15, कोरबा से 04, महासमुंद से 03, सूरजपुर व धमतरी से 02- 02 और राजनांदगांव-कांकेर से 01-01 मरीज शामिल है। आज मिले नये कोरोना मरीजों की अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीँ 265 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गये है। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2483 है।
Categorized in : छत्तीसगढ़