अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर ( भिलाई) — राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई डॉ० खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत स्वयंसेवक छात्रायें इन दिनों पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। सत्या यादव एक ही दिन में दिव्यांग 35 नीम पौधों को निकाल कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान पर लगाने हेतु तैयार कर रही हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अल्पना देशपांडे के मार्गदर्शन में ग्रामीण अंचल में रहने वाले कुमारी सत्या यादव , कुमारी पूजा यादव , कुमारी त्रिवेणी यादव समर्पित भाव से पीपल, नीम, बरगद के पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन कर रही है। मेहनत एवं निष्ठा से सत्या लॉकडाउन में 500 पौधे लगाने की प्रतिज्ञा ली है वहीं पूजा और त्रिवेणी ने ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग पौधा संरक्षित और सुरक्षित करने का संकल्प लिया है। त्रिवेणी यादव अभी तक अपने आसपास 40 दिव्यांग पीपल को संरक्षित कर चुकी है। सभी छात्रायें अपने साथ अपने मित्रों से भी पौधारोपण हेतु प्रेरित कर रही है। ये सभी छात्रायें राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन चार कैम्पों में शामिल होकर सेवाकार्य का प्रशिक्षण ले चुकी हैं। इन छात्राओं के द्वारा लाकडाऊन के दौरान लोगों को पोस्टर और बीडियो के माध्यम से जागरूक कर अपने आसपास के क्षेत्रों में मास्क वितरण किया गया। इनको आगे बढ़ाने में अल्पना जी और इनके परिवार वालों का भी काफी सहयोग मिलता है। गौरतलब है कि पीपल नीम तुलसी छत्तीसगढ़ अभियान प्रभारी डॉक्टर अल्पना देशपांडे के मार्गदर्शन में श्रीमती रीता पांडेय , कुमारी सत्या यादव , कुमारी अंजली पाल , कुमारी पूजा चतुर्वेदी , कुमारी त्रिवेणी यादव , कुमारी वर्षा पांडेय , कुमारी कुसुम नायक , कुमारी दीप्ति नेताम , कुमारी पूजा जोशी , कुमारी आयुषी पांडेय , कुमारी निधि झा दिव्यांग पौधों को संरक्षित करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।

Categorized in : छत्तीसगढ़