अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
गाजियाबाद — मातृ मंडल सेवा भारती हरनंदी महानगर की अध्यक्षा गाजियाबाद निवासी हर्ष प्रभा कई सालों से लगातार सड़कों पर घूमती गौमाताओं की सेवा में तत्पर रहती हैं। वे कहती हैं कि गौमाता में ही उन्हें भगवान नजर आते है और इनकी सेवा से उन्हे आत्मसंतुष्टि मिलती है। लाकडाऊन में भी गौमाता को चारा , पानी देना उनका अभिन्न कार्य बन चुका है और उनकी गौ सेवा कोरोना संकटकाल में भी जारी है। सड़कों पर घूमने वाली गोवंशों के अलावा गौशाला में भी जाकर एक साथ 200 /200 गायों को चारा खिलाती हैं। उनकी गौ सेवा देखकर सेवा भारती और संघ के वरिष्ठ अधिकारी प्रांत संयोजिका मंत्री देवी नंदा , प्रांत मंत्री रश्मि गुप्ता , सेवा भारती से प्रांत सहमंत्री योगेश , विभाग प्रचारक प्रवीर कुमार (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) , मेरठ प्रांत गौ सेवा प्रमुख हनुमान कुमार शुभकामनाओं के साथ आगे सेवा कार्य करने के लिये हमेशा अपना सहयोग और आशीर्वाद देते हैं। हर्षप्रभा ने गौसेवा के संबंध में अरविन्द तिवारी को दूरभाष के माध्यम से बताया कि गौमाता भूलोक , पितृलोक और देवलोक तीनों लोकों को तारती है। गौमाता धर्म , अर्थ , काम , मोक्ष की मूल है। गौमाता एक चलता फिरता मंदिर है जिसमें तैंतीस कोटि देवी देवताओं के दर्शन होते हैं । गौशाला जाकर गौवंशों को चारा भूसा की सेवा के साथ साथ वहाँ काम करने वाली महिलाओं को खाने पीने की वस्तुयें एवं साड़ी भी उपहार स्वरूप प्रदान करती हैं। ये केवल गौमाता की ही सेवा नही करती बल्कि बेजुबान प्राणियों बंदर , कुत्ते इत्यादि को भी भोजन , फल खिलाती हैं। इसके अलावा पौधारोपण कार्य में भी इनकी रूचि है और अभी बरसात में कई जगह अनेकों पौधरोपण कर स्वयं के खर्च से उनकी सुरक्षा करती हैं।
Categorized in : उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ देश