आज दिनांक 27/07/2020 को उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रदेश के विभिन्न विभागों में गैरकानूनी तरीके से नौकरी कर रहे उर्दू अनुवादकों को उनके पदों से तुरंत निष्कासित करने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया ज्ञापन लेने एसडीएम श्री मायाराम जोशी जी पहुंचे। प्रदेश के कई विभागों में 1996 से गैरकानूनी तरीके से 100 से अधिक कर्मचारी पे ग्रेड 2000 – 5600 प्रे ग्रेड तक कार्य कर रहें हैं जिससे प्रदेश सरकार को प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है। बेरोजगार संघ ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 15 अगस्त तक इन पर उचित कार्यवाही नहीं होती तो बेरोजगार संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह रावत,खजान राणा जी, सुरेश सिंह,प्रदीप कुमार,लुसुन टोडरिया, ऋषि चौहान आदि लोग मौजूद थे यह ज्ञापन बॉबी पंवार अध्यक्ष* *उत्तराखंड बेरोजगार संघ की अध्यक्षता में सौंप गया।
संपादकीय डेस्क
Categorized in : उत्तराखंड