आर्थिक आधार पर #आरक्षण का समर्थन करता हूँ।आर्थिक आधार पर #आरक्षण का समर्थन करता हूँ तथा गरीब सवर्णों हेतु पूरे 50 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाने की मांग करता हूँ। इस की शुरुआत कुछ इस प्रकार की जाय, जिस प्रकार भारतीय संविधान में राजनीतिक आरक्षण की सीमा 10 वर्ष की निर्धारित की गई थी। उसी राजनीतिक आरक्षण की भांति गरीब सवर्णों हेतु 50 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण की शुरुआत नगर निगम, नगर पालिका आदि के सफाई विभाग में तुरन्त लागू की जाय।
याद रखें यदि गरीबी जाति देखकर आती नहीं आती है तो कार्य की सीमाओं को भी जातियों से मुक्त करना होगा। यह जाति व्यवस्था खत्म करने के लिये सर्वप्रथम सफाई के क्षेत्र में ही सभी जातियों को उचित आरक्षण का प्रावधान किया जाय। यदि दस वर्षों के अंदर गरीब सवर्णों हेतु आरक्षित सीटों पर सफाई कर्मचारियों की पूर्ण भागीदारी दर्ज की जाती है तो संविधान से तमाम जाति आधारित आरक्षण को खत्म कर आर्थिक आधारित आरक्षण का प्रावधान किया जाय।
यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो पहले जातियों के विनाश हेतु एकमत होकर जातिय व्यवस्था का खात्मा करना होगा जिसपर तमाम अव्यवस्थाओं का अंबार है। उम्मीद करता हूँ आप मेरे विचार से सहमत होंगे तथा जब भी आरक्षण की बात उठे इसपर अमल हो। आपको मेरी इस पोस्ट को शेयर करके इस विचार को उचित जगह तक पहुंचाने हेतु आपको छोटा सा प्रयास करना है।
रुद्र /आर .पी विशाल