3 फाइनल ईयर छात्रों द्वारा आरंभ किया गया ‘The Lockdown Story’, इसकी शुरूआत करने का विचार ऐसे आया की, ऐसी कठिन परस्थितियों मे हर कहानी कुछ कहती है और अपने अपने तरीकों और नज़रिये में सराहनीय है। हमारा लक्ष्य है की हम दुनियाभर से, अलग-अलग देशों के अलग अलग हिस्सों से, भिन्न भिन्न व्यवसाय, भाषा और संस्कृति के लोगो को एक जगह पर जोड़े, कहानियों के माध्यम से। क्योंकि कहानियां केवल काल्पनिक ही नहीं परन्तु हर एक पल, हर एक घटना अपने आप मे ही कहानी है।
इसकी शुरूआत 21 मई को हुईं। और आज लगभग 2 महीने में इस कम्यूनिटी मे 6 देशों के 55 लोग जुड़ चुके हैं और लगातार काम कर रहे है, लोगों की कहानियों को हर माध्यम से सुनाने के लक्ष्य से।
अब तक 2 महीनों में कुल 15 देशों से, 12 भाषाओं मे लौकडाउन की 220 से ज्यादा कहानियां और अनुभवों को अपने प्लेटफॉर्म के ज़रिए प्रस्तुत और प्रकाशित किया है, जिनमें आम आदमी, अभिनेता, कलाकार, गायक, डॉक्टर, RJs, आदि शामिल है और यह कार्य जारी है और आगे भी लगातार करते रहेंगे।
धैर्य मेहता, 20 संस्थापक रायपुर, छत्तीसगढ़
निशांत, 21 सह-संस्थापक हैदराबाद, तेलंगाना
शिवांगी ठक्कर , 20 सह-संस्थापक वडोदरा, गुजरात
Categorized in : छत्तीसगढ़