गाजियाबाद में पत्रकार साथी विक्रम जोशी की हत्या के विरोध में प्रेस क्लब सभागार में एक बैठक की गई ।बैठक के उपरांत मृतक विक्रम जोशी की आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया … उसके बाद सभी पत्रकार साथी एक साथ कलेक्ट्रेट पहुचकर एक ज्ञापन प्रेसक्लब अध्यक्ष के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया…प्रेसक्लब बैठक के दौरान ही सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मृतक के परिजनों को जनपद के पत्रकार साथियों के स्वैच्छिक सहयोग से कुछ राशि प्रेस क्लब अम्बेडकरनगर की तरफ से पीड़ित परिवार को भेजा जाए …जिस पर सभी साथियों ने सहयोग की बात कही और तत्काल कई साथियों ने सहयोग राशि के रूप में अपना सहयोग भी दिया …बाकी साथियों से अपील है कि जो भी सहयोग हो सके …हमारे पास एवं पंकज शुक्ला भाई के पास जमा कर दे सोमवार तक कोई दबाव किसी पर नही है …..स्वेच्छा से जो हो सके जमा करने की कृपा करें धन्यवाद…आपका कार्तिकेय द्विवेदी प्रेसक्लब महासचिव अम्बेडकरनगर
Categorized in : उत्तर प्रदेश देश