अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के वृद्धि होने और स्वास्थ्य लाभ लेकर घर लौटने वाले मरीजों में इन दिनो लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर 249 नये कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि की है। जिसमे रायपुर से 123, दुर्ग से 47, बिलासपुर से 17, कांकेर से 13, जांजगीर से 12 , बस्तर से 11, कोंडागांव से 06, रायगढ़-जशपुर-राजनांदगांव-बलौदाबाजार से 04, कबीरधाम से 02 और कोरबा-नारायणपुर से 01-01शामिल है। आज मिले नये कोरोना मरीजों की अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है वहीँ 116 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गये है। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2365 है।

Categorized in : All News छत्तीसगढ़