अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — प्रदेश के कुछ जिलों को छोंड़कर प्राय: सभी जिलों में आज से लाकडाऊन शुरू हो चुका है। राजधानी रायपुर में लॉकडाऊन के चलते जरूरी सेवाओं को ही छूट मिली है , जिसके लिये भी समय निर्धारित है। लाकडाऊन आदेश का पालन कराने के लिये कलेक्टर और एसएसपी ने दलबल सहित फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों को अपने घर में ही रहने की अपील की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई भी कर रही है। वहीं अनावश्यक रूप से बाहर निकलने वालों को उठक बैठाकर कराने के बाद चेतावनी देकर छोड़ रही है। लाकडाऊन के शुरु दिन ही आज रायपुर जिला प्रशासन लाकडाऊन के नियमों का पालन कराने में कमर कस ली है।

Categorized in : छत्तीसगढ़