अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जगन्नाथपुरी — ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्धनमठ पुरी उड़ीसा में श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में राजधर्म विषय के विभिन्न आयामों पर प्रतिदिन सायं 06:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक तीन दिवसीय संगोष्ठी जारी है। प्रथम दिवस को प्रो. रामदेव भारद्वाज , कुलपति अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय भोपाल , भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ,अमर प्रसाद सतपथी , पूर्व मंत्री उड़ीसा , डॉ संजय पासवान , पूर्व केन्द्रीय मंत्री बिहार ने , संगोष्ठी के द्वितीय दिवस को संबित पात्रा राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा , डाँ० भारतभूषण पाण्डेय , राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसंघ डाँ० शीला राय राजनीति शास्त्र विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय , प्रो० सुषमा यादव , कुलपति बी० पी० एस० एम० विश्वविद्यालय सोनीपत विषय विशेषज्ञ ने अपने भाव रखे। वहीं आज संगोष्ठी के तृतीय एवं अन्तिम दिवस अश्विनी वैष्णव (भाजपा) ,प्रो० प्रकाशमणि त्रिपाठी , डा० संजीव कुमार शर्मा चाँसलर महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी(बिहार) एवं डा० प्रवेश कुमार अपना भाव व्यक्त करेंगे।

Categorized in : देश