अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि लालजी टंडन को समाज सेवा के लिये उनके अथक प्रयास हेतु हमेशा स्मरण किया जायेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभायी। वह कुशल प्रशासक थे और हमेशा समाज कल्याण को प्राथमिकता दी। उनके निधन से गहरा दुख हुआ। मोदी ने आगे लिखा,”लालजी टंडन संवैधानिक मामलों के अच्छे ज्ञाता थे। उनका हम सबके प्रिय स्व. अटल बिहारी जी के साथ लंबा और घनिष्ठ संबंध रहा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ओम शांति।
Categorized in : देश