अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
चाँपा — धर्मसंघ पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी — आनन्द वाहिनी छत्तीसगढ़ संगठन के द्वारा पूरे प्रांत में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया । इसी क्रम में जिला जांँजगीर चांँपा इकाई ने सामूहिक रूप से आदित्यवाहिनी जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सोनी के बड़े मठ समीप निवास पर गुरुपूर्णिमा पर आचार्य पद्मेश शर्मा के द्वारा शास्त्रविधि से गुरुपूजन , सुंदरकांड पाठ तथा सायं वृक्षारोपण व फलवितरण किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी में पीठ परिषद के बी०डी०दीवान ने आह्वान करते हुये कहा कि पूज्यपाद पुरी शंकराचार्य जी ने जिस पावन उद्देश्य से सनातन संस्कृति संरक्षण व राष्ट्र रक्षा के लिये संगठन धर्म संघ पीठ परिषद , आदित्य वाहिनी — आनन्द वाहिनी का गठन किया है , उसके अनुरूप महाराजश्री के संदेशों को आत्मसात कर अपने अपने क्षेत्रों में क्रियान्वित करें। धर्मनियंत्रित , पक्षपातविहीन , शोषणविनुर्मुक्त , सर्वहितप्रद शासनतंत्र व समाज की स्थापना से ही रामराज्य की कल्पना साकार हो सकेगा। प्रसाद वितरण के पश्चात पूजन का समापन हुआ।इस अवसर पर पद्मेश शर्मा , मोहन द्विवेदी , सिद्धनाथ सोनी , चंद्रशेखर पांडेय , पवन साव , विकास सोनी , योगेश पाठक ,बी डी दीवान , लीलेश्वर तिवारी , साहिल , रजनी सोनी , वृन्दा सोनी , पद्मा शर्मा, शैल पांडेय , अंजलि उपस्थित थे।
Categorized in : छत्तीसगढ़