अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — जिला के जैजैपुर विकासखंड अन्तर्गत आने वाले ग्राम खैरझिटी निवासी काली उपासक पं० देवीप्रसाद शुक्ला ने शिष्यों से कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट को देखते हुये कल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व परंपरागत रूप से नहीं मनाया जायेगा और गुरूपूजन का कार्यक्रम भी बिना शिष्यों के संपन्न होगा। उन्होंने अपने सभी शिष्यों को गुरूपूर्णिमा पर आशीर्वाद और शुभकामनायें देते हुये अपने अपने घरों में ही परिवार के साथ इस पर्व को मनाने की अपील करते हुये सभी शिष्यों के सुखमय जीवन की कामना की है।

Categorized in : छत्तीसगढ़