अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12:00 बजे राजीव भवन में कांग्रेस जिला अध्यक्षों की मीटिंग लेंगे। बैठक में जिला मुख्यालयों में संगठन कार्यालयों के निर्माण और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा पर भी होगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश के सभी जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों का अतिआवश्यक बैठक आहूत की गयी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी संगठन के कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा और जिला कार्यकारिणी के संबंध में चर्चा की जायेगी।
Categorized in : छत्तीसगढ़