अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा — समीपस्थ दर्री निवासी डॉ० रमेशचंद्र पांडेय के सुपुत्र प्रणव (प्रिंस) पांडेय ने NORTHEN STATE UNIVERSITY ARKHANGELSK से डाक्टर की डिग्री (MD PHYSICIAN) लेकर गाँव , जिला , प्रदेश एवं देश का नाम रौशन किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुये प्रणव पांडेय ने बताया कि वे मूलत: बिलासपुर (बेलसरी) निवासी डा० रमेशचंद्र पांडेय एवं श्रीमति प्रेमकुमारी पांडेय के दो पुत्रियों एवं एक पुत्र में सबसे छोटे हैं। उनकी बड़ी दीदी ईशा प्रियंक तिवारी इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री लेकर पुणे में साफ्टवेयर इंजीनियर है और छोटी दीदी भिलाई डेंटल कालेज से पढ़ाई करने के बाद कोरबा (दर्री) में ही क्लीनिक चलाती हैं। प्रणव ने बताया कि उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर प्रगतिनगर कोरबा से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद एक साल कोटा (राजस्थान) में कोचिंग भी किया लेकिन सामान्य श्रेणी में होने के कारण उनका चयन नहीं हुआ। उसके बाद उन्होंने सितंबर 2014 में रूस में पढ़ाई किया और वहांँ 06 साल की पढ़ाई करने के बाद अभी 2020 में उसे डॉक्टर की डिग्री मिली है। उन्होंने बताया कि वे भविष्य में सर्जन बनकर समाज सेवा करने की इच्छा रखते हैं। इसके अलावा भी उन्होने कहा कि जो गरीब लोग होंगे उनका आपरेशन और ईलाज वे नि:शुल्क करेंगे। साथ ही वे एक एनजीओ खोलकर भी गरीब लोगों को अन्य क्षेत्रों में आनेवाले समस्याओं में मदद करने के इच्छुक हैं। फिलहाल प्रणव अभी रूस में ही हैं और आज ही उनको डाक्टर की डिग्री मिली है। उनके डाक्टर बनने पर गाँव एवं आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। सभी लोग उनके आने के इंतजार में स्वागत के लिये पलक बिछाये बैठे हैं।
Categorized in : छत्तीसगढ़