अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट पत्थलगांव — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंण्डल ने कल दसवी और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया।जिसमें जशपुर जिले पत्थलगांव सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्राओं ने कक्षा दसवीं में अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का ही नही बल्कि पत्थलगांव नगर का नाम रोशन किया है। इस विद्यालय के कुमारी आस्था अग्रवाल पिता संजय अग्रवाल ने कक्षा दसवीं में 95.18% लाकर नगर में टॉप किया है। इसी तरह इसी विद्यालय के कुमारी श्रद्धा अग्रवाल पिता संजय अग्रवाल ने 92.5% और कुमारी दिशा शर्मा पिता किशन शर्मा ने 90.83% प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया है। इसके अलावा इस विद्यालय के 06 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किया है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और अपने शिक्षकों को दिया है। ये सभी छात्रायें आगे पढ़कर डाक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती हैं।
Categorized in : छत्तीसगढ़